| |
| |
| |
श्री पीयूष गोयल | |
वस्त्र राज्य मंत्री | |
नई दिल्ली | |
श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश | |
| |
| |
श्रीमती रचना शाह वस्त्र सचिव वस्त्र मंत्रालय | |
| |
| |
श्री मलय चंदन चक्रवर्ती पटसन आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार - सचिव, राष्ट्रीय पटसन बोर्ड) राष्ट्रीय पटसन बोर्ड 3ए एवं 3बी , पार्क प्लाजा, 3 तल, 71 , पार्क स्ट्रीट, कोलकाता - 700016 |
वस्त्र क्षेत्र के संबध में नीति निर्माण, आयोजन, विकास निर्यात संवर्धन तथा व्यापार नियमों के लिए वस्त्र मंत्रालय ही उत्तरदायी है । इसमें वस्त्र, कपड़े और हस्तशिल्प बनाने के लिए हर तरह की प्राकृतिक और कृत्रिम सैल्यूलोजिक रेशा शामिल है । कपड़ा उद्योग के हर क्षेत्र में कच्चा माल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए और संगठित तथा विकेन्द्रीकृत क्षेत्रों से उचित दाम में कपड़े का उत्पादन बढ़ाने के लिए, मंत्रालय कई विकासीय कार्यक्रम की तरफ उन्मुख हुआ है । इस उद्देश्य हेतु, मत्रांलय ने कुछ दिशा निर्देश दिए हैं ताकि उद्योग के विभिन्न क्षेत्र में योजनाबद्ध और सामंजस्यपूर्ण तरीके से विकास हो सके । रोजगार के विशाल संभावना देने के कारण, हस्तशिल्प के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है । उद्योग की तकनीकी आर्थिक स्थिति पर मंत्रालय की नजर रहती है ताकि अपेक्षित नीतिगत ढाँचा प्रदान कर सके जिससे की उद्योग का आधुनिकीकरण और पुनर्वासन हो सके । चार अतिरिक्त सचिव, आर्थिक सलाहकार, हस्तशिल्प और हस्तकरघा के विकास कमीश्नर, वस्त्र कमीश्नर और पटसन कमीश्नर की सहायता से वस्त्र मंत्रालय के मुख्य सचिव कार्यभार संभालते हैं ।
मंत्रालय के अन्तर्गत मुख्य कार्य क्षेत्र -
वस्त्र नीति और समन्वयमंत्रालय के अन्तर्गत मुख्य कार्य क्षेत्र -
मानव निर्मित फाइबर / रेशे के धागे का उद्योग
सूती वस्त्र उद्योग
पटसन उद्योग
रेशम तथा रेशम वस्त्र का उद्योग
ऊन तथा ऊनी वस्त्र का उद्योग
विकेंद्रीकृत हथकरघा क्षेत्र